Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : श्री नारायण शर्मा सलिल ने पैक्स अध्यक्ष पद पर 12 वीं बार चुनाव जीतकर बनाया राज्य भर में हैट्रिक

अमरपुर मतगणना परिणाम की झलक


रिपोर्ट कुंदन कुमार अमरपुर,(बांका) : 

जिले के अमरपुर प्रखंड के 11 पैक्स में  शांतिपुर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न होते ही मंगलवार की रात्री कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य शुरू कराकर परिणाम घोषित कर दिया गया। मतगणना के लिए कुल छह टेबल बनाये गये थे। बांका एसडीएम अविनाश कुमार,एसडीपीओ विपिन बिहारी,बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रतीक राज,सीओ रजनी कुमारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी विनय पाठक,एमओ अंजनी कुमार की मौजूदगी में कर्मियो के द्वारा मतगणना कार्य शुरू किया गया। जो पुरी रात चलता रहा।


रात भर होती रही मतगणना में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार कुशमाहा पंचायत के संजय मंडल ने 243 मतो से अपने निकटतम प्रत्याशी संदीप अग्रवाल को पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। संजय मंडल को कुल 519 मत प्राप्त हुए जबकि संदीप अग्रवाल को 276 मतों से संतोष करना पड़ा। भिखनपुर पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष श्री नारायण शर्मा सलिल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सखीचंद्र मंडल को 63 मतो से पराजित कर लगातार 12वीं बार पैक्स अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया। तारडीह पंचायत से जनार्दन कापरी ने अपने निकटतम प्रत्याशी पवन भारती को 58 मतो से,शोभानपुर पंचायत से सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रत्याशी नीलमोहन कुमार को 211 मतो से,गोरगम्मा पंचायत से अमर रंजन चौधरी ने अपने निकटतम प्रत्याशी धीरेन्द्र चौधरी को374 मतों से,रतनपुर मकदुमा पंचायत से आकाश सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह को 04 मतों से,कोलबुजुर्ग पंचायत से निवर्चतमान पैक्स अध्यक्ष अरविन्द यादव ने अपने निकटतम प्रत्याशी पिन्टु यादव को 112 मतों से पराजित कर दिया। 


फतेहपुर पंचायत से आशुतोष तीसरी बार चुनाव जीतकर लगाया हैट्रिक 

सलेमपुर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रूपनारायण राय ने अपने निकटतम प्रत्याशी सुनील मंडल को 60 मतो से,बल्लिकित्ता पंचायत से प्रफुल कुमार ने अपने निकटतम प्रत्याशी शिवनंदन कापरी को 43 मतों से ,फतेहपुर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ शंकर सिंह नेे अपने निकटतम प्रत्याशी ब्रजेश कापरी को सर्वाधिक 766 मतो से पराजित कर लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया।विशनपुर पंचायत से राजेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी अनिल सिंह को 24 मतो से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज किया। 


मतगणना स्थल के बाहर रात भर समर्थको की लगी रही भीड़

जबकि गरीबपुर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बमबम साह निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।सभी नव निर्वाचित प्रत्याशियो को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।मतगणना कार्य को लेकर पुरी रात अभ्यर्थियो के समर्थको की भीड़ मतगणना स्थल पर जमी रही। जीत के बाद प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ बैण्ड बाजा लेकर अपने -अपने पंचायतो में विजयी जुलुस निकालकर मतदाताओ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बलो के साथ नजर आ रहे थे



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |