पैक्स चुनाव
रिपोर्ट डब्लू कुमार, सुलतानगंज ,(भागलपुर):
भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड में सात पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद एवं कार्यकारणी सदस्य पद के लिए 27 नमंबर को मतदान होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सुलतानगंज निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गई है।
तीन पंचायत में निर्विरोध हुए निर्वाचित, चार में होगा चुनाव
सुलतानगंज निर्वाचन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि सुलतानगंज प्रखंड के सात पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद व कार्यकरणी पद चुनाव होना है जिसमें तीन पंचायत में निरविरोध होने पर उस जगह पर चुनाव नहीं होगा और चार पंचायत जिसमें असियाचक,कटहरा, करहरिया, नयागांव में पैक्स अध्यक्ष पद व कार्यकरणी पद का चुनाव होगा जो 27 नम्बर को सुबह 7:50 से 4:50 तक होगा।
पैक्स चुनाव में बुथो पर रहेगें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इसके लिए सभी बुथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महिला पुलिस बल, सैफ के जवानों को लगाया गया है। जहां शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय से देर शाम तक मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ बुथो पर प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा रवाना कर दिया गया।