Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : छठ पूजा का विरोध कर रहे राज ठाकरे को रोहिणी आचार्य ने दे दिया नया नाम, सुनकर हो जाएगें हैरान

सूरजकांत ,ब्यूरो रिपोर्ट पटना ,बिहार

छठ पूजा के विरोध पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, राज ठाकरे को बताया ‘बरसाती मेंढक’, बोलीं- छठ आते ही निकल आते हैं ऐसे लोग

बिहार की लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र में शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के विरोध और बयानों पर बिहार की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे पर जोरदार हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे को ‘बरसाती मेंढक’ बताते हुए कहा कि जैसे बारिश के मौसम में मेंढक बाहर निकल आते हैं, उसी तरह छठ पूजा आते ही कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए सामने आ जाते हैं। ऐसे लोग बिहार की संस्कृति, परंपरा और आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज ठाकरे कौन हैं और उन्हें जानता ही कौन है? ऐसे लोग हर साल छठ के समय मीडिया में चर्चा पाने के लिए विवादित बयान देते हैं। रोहिणी ने छठी मैया से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की।

बाणगंगा में छठ आयोजन पर MNS ने जताई आपत्ति

दरअसल, मुंबई के बाणगंगा में छठ पूजा के आयोजन को लेकर MNS नेताओं ने विरोध जताया था। पार्टी की ओर से मुंबई पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर आयोजन पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इतना ही नहीं, मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी छठ गीत बजाने को लेकर भी MNS कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

इसके बाद राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी गीतों और छठ से जुड़ी रील्स को लेकर सवाल उठाए। उनके बयान को लेकर उत्तर भारतीय समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है।

चिराग और प्रशांत किशोर ने भी उठाए सवाल

इस विवाद में अब बिहार के कई प्रमुख नेता भी कूद पड़े हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी क्षेत्रवाद की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। नेताओं का कहना है कि देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले नागरिकों को अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार है।

छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल की पहचान होने के साथ देशभर में आस्था का बड़ा पर्व बन चुकी है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोग श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाते हैं। 

ऐसे में छठ पूजा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मराठी बनाम उत्तर भारतीय की राजनीतिक बहस का रूप लेता दिखाई दे रहा है।



Design by - Blogger Templates |