Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी, भर्ती

प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बुच्ची मोड़ के समीप गुरुवार को ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कटिहार जिले के बारसोई निवासी मु. फुसनुर आलम और भागलपुर जिले के सन्हौला निवासी मु. गुफरान के रूप में हुई है।

अस्पताल में डॉ. पंकज कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इलाजरत मु. गुफरान ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी में टावर लगाने का काम करता है। गुरुवार को वह अपने साथी मु. फुसनुर आलम के साथ बाइक से भागलपुर से अमरपुर होते हुए कटोरिया जा रहा था। 

इसी दौरान बुच्ची मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।




Design by - Blogger Templates |