Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

BJP नेता डॉ. मृणाल शेखर का विपक्ष पर हमला, बोले देश का युवा राम-कृष्ण का अनुयायी,सरजिल इमाम का नहीं

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

बांका में डॉ. मृणाल शेखर का विपक्ष पर हमला, बोले- देश का युवा राम-कृष्ण का अनुयायी, सरजिल इमाम का नहीं

भाजयुमो के युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का किया आह्वान

बांका शहर के चमन साह विद्यालय परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि देश का जेन-जी राम और कृष्ण का अनुयायी है, सरजिल इमाम जैसे लोगों का नहीं। उन्होंने कहा कि भारत का युवा अपनी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहा है।

युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि युवा देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा मिले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने युवाओं से प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बनाने की अपील की।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, योग अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा खेल और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की सलाह दी। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नकारात्मकता और भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए। केंद्र सरकार की कौशल विकास, रोजगार और खेल नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए डॉ. शेखर ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष के चाल, चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है। देश विरोधी ताकतों को जवाब देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवा मोर्चा विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देगा।

उन्होने बताया कि 'मेरा युवा भारत' पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा संवाद अभियान आने वाले महीनों में देशभर में चलाया जाएगा।

कार्यक्रम का संयोजन भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत यादव ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर, रिपुसूदन सिंह, पप्पू सिंह, विनय कुमार, उत्तम चंद्रवंशी सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।



Design by - Blogger Templates |