Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सफाई कर्मियों ने क्यों किया प्रदर्शन, त्यौहार के मौके पर काम बंद करने की चेतावनी

कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

बकाया वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, त्योहारों में काम बंद करने की चेतावनी

छह महीने से भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर, महंगाई भत्ता समेत तीन मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में किया प्रदर्शन

भागलपुर नगर निगम में शनिवार को सामान्य बोर्ड समिति की बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। वेतन और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और संबंधित एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द भुगतान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना था कि महंगाई भत्ता समेत उनकी तीन प्रमुख मांगों को बोर्ड की बैठक में भी उठाया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित एजेंसी द्वारा वेतन भुगतान में गड़बड़ी की गई है। इस राशि का भुगतान 31 अक्टूबर तक करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

सफाई कर्मचारी गणपत राम ने बताया कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर पिछले छह महीने से एजेंसी और नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। दुर्गापूजा के दौरान भी बकाया राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि बकाया वेतन और अन्य मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों की इस चेतावनी से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में त्योहारों से पहले नगर निगम प्रशासन के सामने सफाई व्यवस्था सुचारु रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।




Design by - Blogger Templates |