Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ढ़लती उम्र में शादी करना चाह रहे थे 65 वर्षीय बुजुर्ग, पूत्र ने सिखाया सबक, समझौता

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

ढलती उम्र में शादी करना चाहते थे पिता, बेटों ने मारपीट कर घर से निकाला ,पुलिस ने कराया समझौता

भूमिहारा गांव में पारिवारिक विवाद का थाने में हुआ निपटारा, बेटों ने पिता की सेवा और भोजन-पानी की जिम्मेदारी ली, पैतृक संपत्ति में मिलेगा बराबर हिस्सा

ढलती उम्र में शादी करने की इच्छा एक बुजुर्ग पिता के लिए पारिवारिक विवाद की वजह बन गई। शादी करने की बात से नाराज तीन बेटों ने कथित तौर पर पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें घर से बाहर कर दिया। भोजन-पानी तक बंद कर दिए जाने के बाद मामला शंभूगंज थाना पहुंच गया। हालांकि, पुलिस की पहल पर अब पिता और तीनों बेटों के बीच समझौता करा दिया गया है। बेटों ने पिता को साथ रखने और उनकी सेवा करने की जिम्मेदारी ली है।

मामला थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव का है। यहां स्वर्गीय चमन चौधरी के पुत्र प्रेम चौधरी और उनके तीन बेटों नाग चौधरी, पोषण चौधरी एवं सुरेश चौधरी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेम चौधरी की पत्नी का निधन करीब 10 वर्ष पूर्व हो चुका है। अब उम्र ढलने के बाद प्रेम चौधरी दोबारा शादी करना चाहते थे। इसी बात को लेकर पिता और पुत्रों के बीच विवाद गहरा गया। बेटों का कहना था कि मां के निधन के बाद अब पिता की शादी करने की इच्छा से परिवार में विवाद उत्पन्न हुआ। इसी विवाद में बेटों ने पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर उन्हें घर से बाहर कर दिया था।

पैतृक संपत्ति में चार हिस्से, पिता की सेवा करने वाले बेटे को मिलेगी जिम्मेदारी

इसके बाद प्रेम चौधरी ने शंभूगंज थाना पहुंचकर अपनी पीड़ा पुलिस के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी ने तीनों बेटों को थाने बुलाया और दोनों पक्षों की बात सुनी। काफी समझाने-बुझाने के बाद समझौता कराया गया। 

पुलिस ने पैतृक संपत्ति के चार हिस्से करने की बात कही, जिसमें एक हिस्सा प्रेम चौधरी का रहेगा। साथ ही तय किया गया कि जो बेटा पिता को अपने साथ रखकर भोजन-पानी और सेवा-सत्कार करेगा, उसे संबंधित हिस्से का हकदार बनाया जाएगा। पिता के जीवित रहने तक उनके हिस्से पर उनका ही अधिकार रहेगा।

इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने तीनों बेटों को अपने पिता के साथ सम्मानपूर्वक रहने, उनकी देखभाल करने और भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था करने की हिदायत दी। पुलिस की पहल पर फिलहाल पारिवारिक विवाद का समाधान कर दिया गया है।



Design by - Blogger Templates |