सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार
पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को 15 वर्ष की सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना
बांका जिले में पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में माननीय विशेष न्यायालय (ADJ-06), बाँका ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। न्यायालय ने अमरपुर थाना कांड संख्या-787/25 में सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए 15 वर्ष के कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
पुलिस के अनुसार यह मामला पुलिस अधीक्षक, बाँका के कुशल निर्देशन में तैयार किया गया था। विशेष लोक अभियोजक श्री केशव मंडल ने न्यायालय के समक्ष वैज्ञानिक अनुसंधान, ठोस साक्ष्य और सशक्त गवाही प्रस्तुत की। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को धारा-64 बीएनएस एवं धारा-4 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत दोषी पाया।
फैसले के बाद पुलिस विभाग ने इसे न्याय व्यवस्था और पीड़ित पक्ष के लिए एक बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में त्वरित अनुसंधान, समय पर चार्जशीट और मजबूत पैरवी से ही दोषियों को सजा दिलाई जा सकती है। बाँका पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की घटना की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे हर संभव कानूनी सहायता दी जाएगी। बांका पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
.png)




