प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार
कहासुनी के बाद मानसिक तनाव में अधेड़ महिला ने पीया कीटनाशक
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भिखनपुर पंचायत अंतर्गत महौता गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक अधेड़ महिला द्वारा फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा पी लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
अस्पताल में मौजूद परिजनो के अनुसार, मंगलवार की रात महिला शीला देवी की अपनी पुत्री के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह मानसिक तनाव में थी। बुधवार की अहले सुबह उसने घर में रखी फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
इसके बाद परिजन गंभीर हालत में शीला देवी को लेकर अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. रोहित चंचल ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार उपचार के बाद महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिजन भी काफी चिंतित रहे। महिला बिंदेश्वरी मंडल की पत्नी बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है।
.png)




