Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : मछली चोरी कांड के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार


बांका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मछली चोरी कांड के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बांका पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर जिले में लंबित कांडों के उद्भेदन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रजौन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस को थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मछली चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए एसपी बाँका के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बौंसी-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत ग्राम राघोपुर बहतरा एवं राघोपुर बिन्द टोला में छापेमारी की। इस दौरान रजौन थाना कांड संख्या-306/26 के फरार अभियुक्त 01. देवो सहनी उर्फ चन्द्रदेव सहनी, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० भक्ति सहनी, 02. विनोद महतो उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० वृषलाल महतो, 03. जंग बहादुर महतो उम्र 25 वर्ष, पिता चन्दर महतो, तीनों साकिन राघोपुर बहतरा/बिन्द टोला, थाना परबत्ता, जिला नवगछिया को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मछली पकड़ने वाला करेंट जाल (15 फीट) एवं मछली ले जाने वाला तीन चक्का मालवाहक टेम्पू जिसका रजि० नं0- BR10GD0174 तथा एक आईटेल कंपनी का स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रजौन अभय शंकर, पु०अ०नि० शुभम कुमार, विनोद कुमार, DIU प्रभारी मनीष कुमार, स०अ०नि० बच्चन कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |