Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला समेत चालक जख्मी, गंभीर हालत में बांका रेफर

प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला समेत चालक जख्मी, गंभीर हालत में बांका रेफर

बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर डुमरामा हाई स्कूल मैदान के समीप बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला समेत बाइक चालक जख्मी हो गया। हादसे में बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डुमरामा मोहल्ला निवासी बीबी मोमीना (65) रविवार सुबह अपने घर से पैदल आवश्यक काम के सिलसिले में अमरपुर जा रही थीं। इसी दौरान डुमरामा हाई स्कूल के समीप पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध महिला के साथ बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद अमरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार साह ने तत्परता दिखाते हुए मानवता का परिचय दिया। उन्होंने ऑटो की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी बाइक चालक की पहचान खेसर थाना क्षेत्र के खरौआ गांव निवासी अरुण दास के रूप में हुई है। चिकित्सक ने बताया कि अरुण के सिर पर गहरी चोट लगी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है। वहीं, वृद्ध महिला का अस्पताल में उपचार किया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |