Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दीपक दिखाने के दौरान महिला की साड़ी में लगी आग, झुलसी

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

तेलडीहा मंदिर में दीपक दिखाने के दौरान महिला की साड़ी में लगी आग, झुलसी

अस्थायी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शंभूगंज सीएचसी में चल रहा इलाज 

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर में रविवार शाम मां भगवती को दीपक दिखाने के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई। हादसे में तेलडीहा गांव निवासी स्वर्गीय परमानंद घोष की पत्नी कल्याणी घोष झुलस गईं। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं की तत्परता से आग बुझाई गई और महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, कल्याणी घोष का परिवार धनबाद में रहता है। वह प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने गांव तेलडीहा आती हैं। नवरात्र की शुरुआत से मां भगवती के विसर्जन तक मंदिर में दीपक दिखाने की परंपरा निभाई जाती है। इसी क्रम में रविवार शाम वह जलता हुआ दीपक लेकर मां के दरबार में पहुंची थीं। इसी दौरान दीपक की लौ उनकी साड़ी के संपर्क में आ गई, जिससे साड़ी में आग लग गई।

महिला की साड़ी में आग लगते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई। इसके बावजूद वह झुलस गईं। घटना के बाद उन्हें मंदिर परिसर में बनाए गए अस्थायी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय शर्मा की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |