Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार


हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

दिलगौरी वार्ड 13 में गुप्त सूचना पर छापेमारी, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड नंबर-13 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपितों की पहचान कासिमपुर वार्ड नंबर-8 निवासी जादू दास, मो. शहनशा और डब्लू कुरैशी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियार लेकर किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दिलगौरी वार्ड नंबर-13 में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगे। इसके बाद जवानों ने पीछा कर तीनों युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |