Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : दरोगा योगेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़, शव के पास मिला नोट

कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

दरोगा योगेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़, शव के पास मिला नोट

नोट में शादी को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का जिक्र, कार्यस्थल पर प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच कर रही पुलिस

भागलपुर। नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा योगेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास से एक नोट बरामद हुआ है। नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि नोट में शादी को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का जिक्र किया गया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दरोगा योगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अब शव के पास से नोट मिलने के बाद मामले की जांच में इस पहलू को भी शामिल किया गया है।

पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

दरोगा की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इधर, घटना के बाद परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तबादले के बावजूद उन्हें विरमित नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। परिजनों की ओर से उठाए गए इन सवालों के बीच अब नोट की बरामदगी से जांच में एक नया पहलू जुड़ गया है।

पुलिस मामले की सभी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। नोट में लिखी बातों की प्रासंगिकता, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों की ओर से उठाए गए सवालों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दरोगा की मौत के पीछे कौन-से कारण जिम्मेदार थे। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |