Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : फरक्का जलसंधि को लेकर कब होगी नीतीश संवाद, जदयू की रणनीति तैयार

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

3 नवंबर को टाउन हॉल में होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’, जदयू ने बनाई रणनीति

तैयारी बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र

आगामी 3 नवंबर को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार को जिला जदयू कार्यालय, मौर्य विवाह भवन में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की, जबकि संचालन नवगछिया जिला संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि 3 नवंबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। सांसद अजय मंडल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण पर भरोसा जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने वर्ष 1996 के राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर नीतीश कुमार के विरोध की बात कही।

विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में फरक्का जलसंधि से जुड़े ऐतिहासिक, राजनीतिक और जनहित के पहलुओं पर चर्चा होगी। पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने बाढ़ और सुखाड़ की समस्या का जिक्र करते हुए जलसंधि के दुष्परिणामों पर अपनी बात रखी। महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह ने भी जलसंधि को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।

बैठक में सुड्डू साईं ने कहा कि जलसंधि की 30 वर्ष की समयसीमा इस वर्ष समाप्त हो रही है। उन्होंने समझौते का नवीनीकरण नहीं होने देने का संकल्प लेने की बात कही। डॉ. अशोक कुमार आलोक, प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी, शबाना दाऊद, रेणु सिंह, विभूति गोस्वामी, अर्जुन साह, संजय राम और बिपिन बिहारी सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र

कार्यक्रम की तैयारी बैठक से पहले भागलपुर जिला जदयू संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। उनसे संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई।

बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने दी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |