Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : स्कूल के शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप, मचा बबाल

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार


शिक्षिकाओं की शिकायत से नाथनगर के स्कूल में हड़कंप, प्रधानाध्यापक समेत पुरुष शिक्षकों पर गंभीर आरोप

अशोभनीय व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्थानीय जांच का निर्देश

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक समेत कुछ पुरुष शिक्षकों पर अशोभनीय व्यवहार, अभद्र टिप्पणी, अनुचित इशारे और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षिकाओं के अनुसार कथित व्यवहार के कारण उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। बताया गया कि शिकायत सहयोग पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी। 17 सितंबर को शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जानकारी सामने आई।

इसके बाद 22 सितंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से मामले की जांच का निर्देश जारी किया गया। अब नाथनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्थानीय स्तर पर जांच कर अविलंब जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विभागीय जांच में शिकायत में दर्ज तथ्यों और आरोपों की वास्तविकता की पड़ताल की जाएगी। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी हो सकती है।

विद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण को लेकर उठी इस शिकायत ने मामले को संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |