Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नशे में उत्पात मचा रहा युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के पास भेजा

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट बांका बिहार


नशे में उत्पात मचा रहा युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा न्यायालय

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के भिखनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह नशे की हालत में उत्पात मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान भिखनपुर गांव निवासी गौरव कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि भिखनपुर गांव में एक युवक नशे में धुत होकर लोगों के बीच हंगामा और उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल गांव पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उत्पात मचा रहे युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस युवक को थाने लेकर आई। इसके बाद नियमानुसार अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने बताया कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गिरफ्तार युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में नशे की हालत में हंगामा करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |