Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : शंभूगंज के S.K.M नर्सिंग कॉलेज में पोषण सप्ताह में विद्यार्थियों ने सजाईं स्वादिष्ट थालियां

 सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

पौष्टिक भोजन से ही स्वस्थ जीवन की नींव, पोषण सप्ताह में विद्यार्थियों ने सजाईं स्वादिष्ट थालियां

एसकेएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल में हुआ आयोजन, संतुलित आहार और भोजन परोसने के तरीके की दी जानकारी 

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के दाढ़ी पकरिया स्थित एसकेएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल में गुरुवार को पोषण सप्ताह का विधिवत उद्घाटन संस्था के निदेशक मानवेंद्र कुमार गौतम (बाबुल) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर उनके माध्यम से संतुलित एवं स्वस्थ आहार का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार किए। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए भोजन में किन पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए और भोजन को आकर्षक एवं उचित तरीके से कैसे परोसा जाए, इसकी विशेष जानकारी निदेशक मानवेंद्र कुमार गौतम ने दी। 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए केवल स्वादिष्ट भोजन ही नहीं, बल्कि पौष्टिक और संतुलित आहार जरूरी है। दैनिक भोजन में अनाज, दाल, हरी सब्जियां, फल, दूध एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का उचित समावेश होना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी समझाई। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी गोपाल प्रसाद सिंह ने भी पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की तारीफ की।  मौके पर सोनम पटेल, अमृता, आरती विश्वकर्मा, रविना सोना, अनुपम, स्वाति रिशु और मनीषा समेत, अमरेंद्र कुमार अन्य शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

पोषण सप्ताह के आयोजन में रेशमी कुमारी, साक्षी कुमारी, करीना कपूर, रिया कुमारी, पूजा कुमारी, पार्थ कर्ण, राजवीर सिंह राठौर, सुधांशु कुमार, रितेश गुप्ता, आयुष कुमार सुमन, उज्ज्वल कुमार और रितेश राज समेत 12 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने पौष्टिक आहार को लेकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |