Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ओढ़नी डैम में डूबा युवक, SDRF ने दुसरे दिन 4 घंटे मशक्कत के बाद बरामद किया शव

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार


ओढ़नी डैम में डूबा युवक, SDRF ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया शव

बांका जिले के ओढ़नी डैम में रविवार को स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक की पहचान शंभूगंज प्रखंड के पौरखिया गांव निवासी स्व. जलधर यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अंकुश कुमार रविवार को अपने दोस्तों के साथ ओढ़नी डैम घूमने और स्नान करने गया था। स्नान के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अंकुश पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने शंभूगंज थाना पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासनिक स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भागलपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डैम में पानी गहरा होने और खाई होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग चार घंटे की लगातार मेहनत के बाद टीम ने गहरी खाई से अंकुश कुमार का शव बरामद कर लिया।

शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे पौरखिया गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओढ़नी डैम में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से डैम के पास चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |