Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : मंदार पर्वत पर युवती से अभद्रता मामले में तीन पर FIR, पुलिस की छापेमारी जारी

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार


मंदार पर्वत पर युवती से अभद्रता मामले में तीन पर FIR, पुलिस की छापेमारी जारी

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदार पर्वत परिसर में युवती के साथ अभद्र व्यवहार का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बांका पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है।

बांका पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को व्हाट्सएप के जरिए एक पुराना वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जो 3 जून 2026 का बताया जा रहा है। 

थानाध्यक्ष बौंसी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की टीम ने तुरंत मंदार पर्वत पहुंचकर स्थल का सत्यापन और वीडियो की जांच की।

जांच में सामने आया कि पीड़िता 3 जून को अपने दो दोस्तों के साथ मंदार पहाड़ घूमने गई थी। इसी दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे तीन लड़कों - अब्दुल्ला, नितीश कुमार राय और विकास कुमार ने युवती का हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद आरोपी अब्दुल्ला ने पीड़िता के दोस्त से अपने खाते में ऑनलाइन माध्यम से 1,500 रुपये ट्रांसफर करवाए और तब जाकर उन्हें जाने दिया।

इस संबंध में पुलिस ने BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और IT एक्ट की धारा 66E, 67A के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना में संलिप्त तीनों अप्राथमिक अभियुक्तों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |