कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार
सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बच्चों से संवाद कर देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया
भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे और स्कूली बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।
अभियान के तहत स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को विकसित भारत, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।
सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की।
उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से आम लोगों तक पहुंची सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना और लोगों के जीवन में बदलाव लाना है।
उन्होंने बच्चों और उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में नगर विधायक रोहित पांडेय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बच्चों को देश के विकास और भविष्य के भारत की कल्पना से जोड़ने का प्रयास किया गया।
.png)





