Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

भाजपा कार्यकर्ता ने आशीर्वाद का दिया जलाकर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

 सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

आशीर्वाद का दिया जलाकर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मिर्जापुर बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

बांका जिले के शंभूगंज पूर्वी मंडल अंतर्गत मिर्जापुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी उत्साहपूर्वक मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा के प्रति समर्पण और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर यह आयोजन किया गया है। दीप जलाकर उनके दीर्घ जीवन और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और देश के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |