Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजद नेता चंदन सिन्हा, लोगों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजद नेता चंदन सिन्हा, लोगों की सुनी समस्याएं

जलजमाव और आवागमन की परेशानी का लिया जायजा, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रहे चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को शाहकुंड प्रखंड की खुलनी पंचायत के लोगाय, खुलनी, मुनजत तथा खैरा पंचायत के जमालपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

चंदन सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर आवागमन, जलजमाव और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी परेशानियों को करीब से समझने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उन्हें बाढ़ के कारण उत्पन्न कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में वे क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बीच पहुंचकर लोगों की समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। संकट के समय लोगों के बीच रहना केवल राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और जनसेवा का संकल्प है।

चंदन सिन्हा ने कहा कि सुल्तानगंज की जनता के सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "आपका दुख हमारा दुख है और आपकी परेशानी हमारी जिम्मेदारी है।"



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |