Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बाढ़ राहत को लेकर क्या बोले मंत्री रत्नेश सदा, पीड़ित वंचित रहे तो दोषी पर होगी कार्रवाई

कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

बाढ़ राहत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पीड़ित वंचित रहे तो तय होगी जवाबदेही

मंत्री रत्नेश सदा ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, अधिकारियों को समय पर राहत पहुंचाने का निर्देश

भागलपुर जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच राहत और बचाव कार्यों को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। भागलपुर पहुंचे मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राहत कार्यों की जानकारी ली।

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक बाढ़ पीड़ित तक समय पर राहत पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिया कि जो लोग सामुदायिक रसोई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके घरों तक सूखा राशन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएं। नाथनगर के पश्चिमी इलाके में नया सामुदायिक रसोई शुरू करने का भी निर्देश दिया गया।

मंत्री ने 13 प्रभावित पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी को सौंपते हुए तत्काल सत्यापन कराने और पात्र लोगों तक राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने अनुग्रह राशि की सूची तैयार करने में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी वास्तविक बाढ़ पीड़ित सहायता से वंचित नहीं होना चाहिए। पात्र लाभुकों के बैंक खातों में सहायता राशि जल्द भेजने को कहा गया।

राहत शिविरों में चिकित्सा दल, सर्पदंश रोधी इंजेक्शन, पर्याप्त पशुचारा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने चेतावनी दी कि राहत कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |