सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
सामाजिक कार्यकर्ता रुद्रनारायण सिंह के निधन से बाथ गांव में शोक
कालिका नाटक कला परिषद के वर्षों तक रहे निदेशक, सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर निभाते थे भूमिका
भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाथ गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रुद्रनारायण सिंह उर्फ राकेश कुमार सिंह का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे रुद्रनारायण सिंह का इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही बाथ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रुद्रनारायण सिंह अपने मिलनसार, सरल और सहयोगी स्वभाव के कारण गांव में विशेष पहचान रखते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते थे। गांव के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनके व्यक्तित्व की खास पहचान थी। वे लंबे समय तक कालिका नाटक कला परिषद, बाथ के निदेशक के पद पर भी रहे। कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
ग्रामीणों ने कहा कि रुद्रनारायण सिंह का निधन गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सहज व्यवहार, सहयोग की भावना और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा।
उनके निधन पर सुबोध सिंह, अश्वनी साह, संतोष साह, राजकिशोर सिंह, सुधांशु कुमार, मनीष प्रियदर्शी, संतोष कुमार, वरुण कुमार, राजेश कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य अरविंद कुमार, विनोद मंडल, अंजनी तांती, मंटू शर्मा, मणिकांत सिंह, पंकज कुमार, भरत लाल सिंह, शिक्षक पंकज कुमार, सुबोध कुमार, दीपक कुमार, मंटू कुमार, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार (पाउलिस), गुड्डू कुमार और बबलू कुमार सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
.png)






