Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

संजय चौहान ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, कोसी स्नातक क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा

 सूरजकांत ,ब्यूरो रिपोर्ट पटना ,बिहार

संजय चौहान ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, कोसी स्नातक क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा

स्नातक क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी को विजयी बनाने की रणनीति पर हुआ विचार-विमर्श, संगठन को मजबूत करने पर जोर

बांका के राजद के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद संजय चौहान ने पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कोसी स्नातक क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कोसी स्नातक क्षेत्र से राजद के एमएलसी प्रत्याशी को विजयी बनाने को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

संजय चौहान ने कोसी स्नातक क्षेत्र के विभिन्न जिलों में स्नातक मतदाताओं की स्थिति, क्षेत्रीय समस्याओं और शिक्षित युवाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी तेजस्वी यादव को दी। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं के बीच पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता है।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने तथा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी चर्चा हुई। संजय चौहान ने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं और इन्हें प्राथमिकता के साथ उठाने की जरूरत है।

तेजस्वी यादव ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। मुलाकात के बाद संजय चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ कोसी स्नातक क्षेत्र को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |