Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका में बीडीओ, सीओ, विधुत विभाग के SDO व अमीन के बाद निगरानी के निशाने पर अब कौन

 विपिन सिंह , APP न्यूज प्रमुख बांका, बिहार

 

निगरानी की कार्रवाई से बांका के सरकारी महकमे में मचा हड़कंम्प

बीडीओ-सीओ समेत आधा दर्जन सरकारी कर्मी भ्रष्टाचार के मामलों में चढ़ चुके हैं निगरानी के हत्थे, अब अगला निशाना कौन?

बांका जिले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी की लगातार हो रही कार्रवाई से सरकारी महकमे में हलचल तेज हो गई है। 

ब तक करीब आधा दर्जन सरकारी कर्मी निगरानी की कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। इनमें बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मी शामिल रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारी अभियान को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

चांदन सीओ निगरानी के हत्थे चढ़े फाइल फोटो

चपिछले कुछ दिनों से बांका जिले के विभिन्न इलाकों में निगरानी की गाड़ियों की आवाजाही देखी जा रही है। शंभूगंज से लेकर बांका तक निगरानी की गतिविधियां बढ़ने से सरकारी कार्यालयों में भी सतर्कता बढ़ गई है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि अब निगरानी की नजर किस कार्यालय और किस कर्मी पर पड़ने वाली है। हालांकि, कई जगह लोग दबे जुबान उन सरकारी सेवकों के नामों की भी चर्चा कर रहे हैं, जिन पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का संदेह जताया जा रहा है। इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विधुत विभाग के एसडीओ को निगरानी द्वारा पकड़ने की फाइल फोटो

इधर, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को भी निगरानी और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि स्पेशल ब्रांच के अधिकारी प्रखंडों और थानों में गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। 

बांका के जिला परिषद कार्यालय में निगरानी द्बारा पकड़े गए कर्मी का फाइल फोटो

भ्रष्टाचार से संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय भेजे जाने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। लगातार हो रही निगरानी की कार्रवाई से कथित तौर पर रिश्वतखोरी में लिप्त कर्मियों में दहशत का माहौल है। 

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह अभियान किस दिशा में आगे बढ़ता है और भ्रष्टाचार पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |