Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

प्लास्टिक बोरों के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, 12 चक्का ट्रक से 7,956 लीटर बरामद

 सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

प्लास्टिक बोरों के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, 12 चक्का ट्रक से 7,956 लीटर बरामद

भलजोर जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार

बांका। जिले के भलजोर मध्य निषेध जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक 12 चक्का ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक में प्लास्टिक के बोरों के नीचे शराब छिपाकर रखी गई थी, ताकि जांच के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को चकमा दिया जा सके।

जांच के दौरान ट्रक से कुल 906 पेटी में 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। शराब मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चालक से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में शराब की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों और जांच चौकियों पर लगातार वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बरामद शराब और जब्त ट्रक के संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |