Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस पकड़ से निकल चांदन नदी में कूदा

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस पकड़ से निकल चांदन नदी में कूदा

हथियार के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी को चकमा देकर लगाई छलांग, तेज धार में संतोष यादव लापता

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ गिरफ्तार आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की उफनती धार में कूद गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। नदी में तेज बहाव होने के कारण काफी खोजबीन के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतहदीपुर गांव निवासी संतोष यादव को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर जा रही थी। इसी दौरान चांदन नदी के पास पहुंचते ही संतोष यादव अचानक पुलिसकर्मी के साथ नदी की तेज धार में कूद गया।

अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। बताया गया कि सिपाही किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन संतोष यादव तेज बहाव में बह गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल नदी और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर तक कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बताया कि संतोष को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी और बाद में उसके नदी में कूदने की जानकारी मिली।

पुलिस ने नदी किनारे भी छानबीन की है। आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस संतोष यादव के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। 

वहीं, नदी में उसकी तलाश जारी है। तेज धार में कूदने के बाद आरोपी कहां गया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की मदद भी ले रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |