Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सैंडिस कंपाउंड में होंगे बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट मैच

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

सैंडिस कंपाउंड में होंगे बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट मैच

बीसीए ने बीडीसीए को दी अनुमति, पिच और पवेलियन तैयार करने का काम तेज; अक्टूबर में फिर होगा सुविधाओं का निरीक्षण

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के घरेलू मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) को इसकी अनुमति दे दी है। बीसीए के सीईओ मनीष राज ने बीडीसीए सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर को पत्र भेजकर स्टेडियम को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार और सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया है।

अनुमति मिलने के बाद स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। पवेलियन का निर्माण चल रहा है, जबकि पिच और मैदान को मैच के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। मैदान के चारों ओर रेन गन स्प्रिंकलर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए पिच के आसपास भूमिगत पाइप बिछाकर मशीनें लगाई जा रही हैं, ताकि मैच के बाद मैदान के रखरखाव में सुविधा हो सके।

संभावना है कि सैंडिस कंपाउंड में अंडर-19 और अंडर-23 वर्ग के घरेलू मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में वैभव सूर्यवंशी समेत कई उभरते क्रिकेटरों के खेलने की संभावना जताई जा रही है।

बीसीसीआई की टीम ने कुछ दिन पूर्व स्टेडियम का निरीक्षण किया था। बीडीसीए अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण में स्टेडियम निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। अक्टूबर में बीसीसीआई और बीसीए की टीम दोबारा यहां पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लेगी।

सैंडिस कंपाउंड का क्रिकेट इतिहास भी गौरवपूर्ण रहा है। वर्ष 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने यहां सद्भावना कप खेला था। इसके अलावा सौरव तिवारी, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे क्रिकेटर भी यहां खेल चुके हैं। घरेलू मैचों की अनुमति को भागलपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |