Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिया दिशा निर्देश

 सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिया दिशा निर्देश 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर शंभूगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत रूप से दिशा-निर्देश दिए गए।

शंभूगंज में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री, बांका सज्जन पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आशीर्वाद का दीया, बच्चों की ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल-जन-सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ प्रमुख हैं। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ और पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां पहले से तय कर अभियान को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अभियान में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी, लाभार्थी, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वही भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित वास्तविक लोगों की सफलता की कहानियों को सामने लाना, सेवा कार्यों का दस्तावेजीकरण करना तथा प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो-वीडियो और रिपोर्ट समय पर संगठन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। 

उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। हर बूथ सक्रिय हो, हर कार्यकर्ता जिम्मेदार हो और हर गांव में सेवा का भाव पहुंचे, इसी संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |