सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत
मुराहरा हॉल्ट के पास हुआ हादसा, भागलपुर जाने के दौरान युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
बांका जिले के मुराहरा हॉल्ट के समीप शुक्रवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खमारी गांव के विक्रम यादव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि विक्रम यादव शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे भागलपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मुराहरा हॉल्ट के समीप वह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
![]() |
| ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने के बाद देखने के लिए लगी भीड़ |
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
.png)



