Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : नशे का विरोध करने पर पुत्र ने मां के उपर धारदार हथियार से किया हमला

प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

नशे का विरोध करने पर सगे पुत्र ने मां को पीटा, धारदार हथियार से किया हमला

बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित डुमरामा मोहल्ले में नशा करने का विरोध करने पर एक पुत्र द्वारा अपनी सगी मां के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जख्मी महिला की पहचान अशोक साह की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है। उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया।

जख्मी सुलेखा देवी ने बताया कि उनका पुत्र लक्खी कुमार सूखा नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह अक्सर उनसे रुपये की मांग करता है। शनिवार की देर रात भी पुत्र नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उनसे नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने और नशे का विरोध करने पर पुत्र आक्रोशित हो गया।

आरोप है कि इसके बाद लक्खी कुमार ने लोहे के धारदार हथियार से अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

मामले को लेकर जख्मी महिला ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |