Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : गीदड़ के हमले से वृद्ध महिला जख्मी ,शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बचाई जान

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार


गीदड़ के हमले में वृद्ध महिला जख्मी, शोर सुनकर ग्रामीणों ने बचाया

बहियार जाने के दौरान अचानक गीदड़ ने किया हमला, अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया उपचार

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत डरपा गांव में शनिवार की सुबह गीदड़ के हमले में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान गांव निवासी केशव राम की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

अस्पताल में इलाजरत शांति देवी के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने घर से गांव के समीप स्थित बहियार जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया। गीदड़ के हमले से महिला जख्मी होकर शोर मचाने लगीं। महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए गीदड़ को खदेड़कर वहां से भगा दिया।

इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |