Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : कसबा ठाकुरबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

कसबा ठाकुरबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

फूलों और रंगीन रोशनी से सजा भव्य पंडाल, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कस्बा ठाकुरबाड़ी में गणेश उत्सव समारोह धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर ठाकुरबाड़ी परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं पूजा के लिए बनाए गए पंडाल को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रंगीन लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। 

सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न होने के बाद भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा स्थल पर पहुंचे। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा ठाकुरबाड़ी परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा।

शाम में आयोजित भगवान गणेश की महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती की और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान पूजा स्थल पर काफी देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर झा ने बताया कि कस्बा ठाकुरबाड़ी में पिछले कई वर्षों से गणेश उत्सव पूजन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा है और हर वर्ष समस्त ग्रामीणों के सहयोग से गणेश उत्सव मनाया जाता है। ग्रामीण आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और पूजा व्यवस्था में सहयोग करते हैं।

उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पूजा समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार व्यवस्था में जुटे हुए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |