सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार
शंभूगंज थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में अब प्रभाकर कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके पूर्व मोहम्मद आसिफ अख्तर शंभूगंज थाना अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। स्थानांतरण के बाद उनकी जगह बाराहाट थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रभाकर कुमार को शंभूगंज थाने की कमान सौंपी गई है।
थानाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद प्रभाकर कुमार के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ कई बड़ी चुनौतियां होंगी। खासकर थाना क्षेत्र में होने वाले बालू के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना उनके लिए महत्वपूर्ण चुनौती मानी जा रही है। इसके अलावा आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण, ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
शंभूगंज थाना क्षेत्र में समय-समय पर अवैध बालू खनन और चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नए थानाध्यक्ष से स्थानीय लोगों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है। शंभूगंज थाना क्षेत्र के प्रेमी जोड़ों का भी नए थाना अध्यक्ष पर नजर है। चुकी शंभूगंज थाना क्षेत्र में जिले भर में सबसे ज्यादा प्रेम प्रसंग की घटनाएं हो रही है। ऐसे में शादी के नियत से घर से भागने वाले प्रेमी जोड़ों का मामला अगर थाना पहुंचती है तो पुलिस किस प्रकार एक्शन लेगी इसको लेकर प्रेमी जोरो में अंदर ही अंदर भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता बढ़ने से अपराधियों पर लगाम लग सकती है।
अब लोगों की नजर नए थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार पर टिकी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किस तरह करते हैं और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को कितना प्रभावी बना पाते हैं।
.png)




