Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : शिक्षक को आईसीटी प्रशिक्षण से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

 सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

आईसीटी प्रशिक्षण से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

27 विद्यालयों के 54 शिक्षकों ने लिया पांच दिवसीय प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के संचालन की सीखी तकनीक

बांका। बांका जिला में ICT@60 परियोजना के तहत पांच दिवसीय आईसीटी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन मध्य विद्यालय खरहरा, बरहट एवं मध्य विद्यालय सैजपुर, बांका में किया गया। इसमें जिले के 27 विद्यालयों के 54 शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा को प्रभावी बनाने के साथ स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट, डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार करने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने के विभिन्न तरीकों से शिक्षकों को अवगत कराया।

जांच के लिए पहुंचे जोनल कोऑर्डिनेटर मो. तकी अहमद ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक के उपयोग में दक्ष बनाना है, ताकि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का बेहतर संचालन हो सके। 

उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से शिक्षण कार्य को अधिक गुणवत्तापूर्ण, रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों की जरूरत बन चुकी है। 

ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |