Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : एसएसपी ने आधी रात को कौन-कौन सा थाना का किया औचक निरीक्षण ,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

एसएसपी ने आधी रात में कई थानों का किया औचक निरीक्षण, गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था परखी

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की मध्य रात्रि जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को परखने के लिए कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक प्रक्षेत्र, बाईपास, बबरगंज, मोजाहिदपुर, कोतवाली, तातारपुर और जोगसर थाना समेत विभिन्न थानों का जायजा लिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में भी सक्रियता देखी गई।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्ती और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से रात्रि गश्ती की स्थिति और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा लंबित कांडों की स्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। 

उन्होंने पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम किया जा सकता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |