Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : शौचालय कर्मी की मनमानी से भड़के लोग, परिसर में किया हंगामा

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

शौचालय कर्मी की मनमानी से भड़के लोग, परिसर में किया हंगामा

महिला शौचालय में बेड लगाने और ताला बंद रखने का आरोप, जांच के आदेश

बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित डीलक्स सार्वजनिक शौचालय में कार्यरत कर्मी की कथित मनमानी से मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने शौचालय परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शौचालय कर्मी लखीन्द्र दास अक्सर अपनी सुविधा के अनुसार शौचालय में ताला लगा देते हैं, जिससे आम लोगों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कर्मी ने महिला शौचालय परिसर में ही अपना बेड लगा रखा है, जिससे महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को करीब 12 बजे एक महिला शौचालय पहुंची, लेकिन कर्मी ने काफी अनुरोध के बावजूद ताला नहीं खोला। मजबूरी में महिला को कचहरी परिसर के पीछे खुले में शौच करना पड़ा। लोगों का कहना है कि सोमवार को भी एक महिला मरीज के साथ इसी तरह की घटना हुई थी।

हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि जब भी कर्मी से अपने व्यवहार में सुधार करने और महिला शौचालय परिसर से बेड हटाने को कहा जाता है, तो वह पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी का हवाला देकर मनमानी करने की बात कहते हैं।

मामले पर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा ने कहा कि उन्हें पहले इस प्रकार की शिकायत की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं तथा शौचालय कर्मी को तत्काल महिला परिसर से अपना बेड हटाने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |