Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

हादसा : अमरपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में युवक समेत व्यवसाई जख्मी

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार

अमरपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में युवक समेत व्यवसाई जख्मी

बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक का पैर टूटा, कजरैली में ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर

बांका जिले के अमरपुर शहर और भागलपुर-अमरपुर मुख्य पथ पर सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और बाइक सवार व्यवसाई जख्मी हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इनमें गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया, जबकि व्यवसाई की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

पहली घटना अमरपुर शहर के बस स्टैंड के समीप हुई। कौशलपुर गांव निवासी सुमन कुमार मजदूरी करने अमरपुर बाजार आया था। बस स्टैंड के समीप सामान खरीदने के दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी सुमन को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी घटना अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर कजरैली गांव के समीप हुई। कटोरिया गांव निवासी व्यवसाई मु. अब्दुल सलाम अंसारी बाइक से भागलपुर महाजन के पास रेशमी साड़ी पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। चिकित्सक ने बताया कि व्यवसाई की स्थिति खतरे से बाहर है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |