Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दबंगों ने महिला के साथ क्यों किया मारपीट अस्पताल में भर्ती

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

जमीन विवाद में मारपीट, महिला जख्मी

बांका जिले अमरपुर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की सुबह हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान सादपुर गांव निवासी पप्पू राय की पत्नी फुलो देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

अस्पताल में इलाजरत फुलो देवी ने बताया कि गांव के समीप उनकी खेतीहर जमीन है। आरोप है कि गांव के ही मनोज राय उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार की सुबह वह अपनी जमीन पर गई थीं। इसी दौरान मनोज राय, राजबब्बर समेत अन्य परिजन वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

फुलो देवी के अनुसार, गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। जख्मी महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी आरोपित पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उस घटना को लेकर बांका न्यायालय में मामला चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान घटना को लेकर अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |