सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार
घर में टूटे बिजली तार की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से जख्मी
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कैथा गांव स्थित यादव टोला में गुरुवार की दोपहर घर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अचानक हुई घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। युवक के करंट की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जख्मी युवक की पहचान कैथा गांव निवासी रॉबिंस कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर वह अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान घर में पहले से टूटा हुआ बिजली का तार उसके संपर्क में आ गया। तार की चपेट में आते ही युवक करंट का झटका लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।परिजनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक युवक को बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी रॉबिंस कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि घर में ही बिजली के टूटे तार के कारण ऐसी घटना हुई। यह तो गणिमत कहे की समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया। खुले और टूटे बिजली तार लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
खासकर घरों के आसपास तार टूटने की स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वही घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर परिजन नजर बनाए हुए हैं।
.png)




