Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

छुरी से गला रेत कर हत्या का असफल प्रयास के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

दूध लाने निकले युवक का छुरी से गला रेतने का प्रयास, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भागवतचक गांव में वारदात से मची सनसनी, गंभीर रूप से जख्मी युवक की भागलपुर में बची जान

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के भागवतचक गांव में युवक का छुरी से गला रेतकर हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने घटना के तीन माह बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागवतचक गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार की रात गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अख्तर ने बताया कि नौ मई 2026 की शाम भागवतचक गांव निवासी छोटू कुमार दूध लाने के लिए गांव में ही जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीछे से घात लगाए नीतीश कुमार ने उसे पकड़ लिया और छुरी से उसके गले पर वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से छोटू कुमार जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला।


ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर में इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर जख्मी छोटू कुमार के पिता बहादुर दास ने शंभूगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात पुलिस टीम ने भागवतचक गांव में छापेमारी कर मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद बुधवार को उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |