Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार, सड़क पर आंदोलन की चेतावनी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार 

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार, सड़क पर आंदोलन की चेतावनी

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बैठक, संगठन विस्तार व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने की। बैठक में संगठन को पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों पर चिंता जताई।

प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की कीमत लगातार बढ़ रही है, वहीं युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे। महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

बैठक में अनिल झा, सरस कुमार चौधरी, उमेश भगत, सुभाष यादव, उज्जवल कुमार, अमित कुमार, रवि शंकर चौधरी, राजेश घोषाल, मो. शाहरुख, सद्दाम हुसैन, संजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |