Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : विक्रमशिला पुल को लेकर क्या बोले मंत्री शैलेश कुमार और बुलो मंडल

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

विक्रमशिला पुल गिरना प्राकृतिक बात हो गई : शैलेश कुमार

28 दिन में बेली ब्रिज तैयार करना सम्राट सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऊर्जा मंत्री

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने की घटना को प्राकृतिक घटना बताया है। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु को किसी ने गिराया नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक कारणों से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि महज 28 दिनों के अंदर बेली ब्रिज का निर्माण कराकर आवागमन की सुविधा बहाल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इतनी कम अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराना सम्राट सरकार की तत्परता को दर्शाता है।

मंत्री ने कहा कि सावन समाप्त होने के बाद विक्रमशिला सेतु की पूरी तरह मरम्मत कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। त्योहारों के दौरान बेली ब्रिज को खोलने और उसके बाद सेतु के स्थायी निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही पूरा किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार आते-जाते रहेंगे, लेकिन सेतु निर्माण का काम तय समय पर पूरा होना जरूरी है। यदि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हुआ तो जनता और मीडिया स्वाभाविक रूप से सरकार से सवाल करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी सरकार स्तर पर योजना बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में लोगों को आवागमन की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |