सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
शादी की नीयत से युवती के अपहरण का आरोप, परिजनों में मची खलबली
घरेलू सामान खरीदने शंभूगंज बाजार गई थी युवती, चुटिया गांव के युवक पर बहला-फुसलाकरकी शिकायत
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से युवती के परिजन परेशान हैं और उसकी बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। मामले को लेकर युवती के परिजनों ने शंभूगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार, युवती घरेलू सामग्री की खरीदारी करने के लिए शंभूगंज बाजार गई थी। इसी दौरान रास्ते में चुटिया गांव निवासी एक युवक ने कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद परिजन शंभूगंज थाना पहुंचे और चुटिया गांव निवासी मुरारजी, पिता मुल्हो आलम, के विरुद्ध लिखित शिकायत दी। परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने और मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस युवती के बाजार जाने के दौरान उसके संपर्क में आए लोगों तथा संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है।
शंभूगंज थानाध्यक्ष मु. आसिफ अख्तर ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.png)





