Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जिला परिषद उम्मीदवार के लिए ठोकी दावेदारी तो सियासी गलियारो में आया भूचाल

APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार 

आऐं ठाकुर विनोद सिंह के साथ, फिर देखिए क्षेत्र की विकास

मंदिरो में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी मोहनपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर विनोद सिंह ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है। उनकी दावेदारी सामने आने के बाद प्रखंड क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा से जिला परिषद सदस्य पद के संभावित उम्मीदवारों के बीच भी हलचल बढ़ गई है।

टीबी मरीजो को गोद लेकर सहायता करते ठाकुर विनोद सिंह

चुनाव लड़ने की घोषणा से पहले ठाकुर विनोद सिंह ने अपने घर की कुलदेवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूजा कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्होंने जिला परिषद सदस्य पद का चुनाव लड़ने का निर्णय सार्वजनिक किया। उनके चुनावी मैदान में उतरने की जानकारी मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर में पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लेते ठाकुर विनोद सिंह

जन जागरण समिति के संयोजक रामजी यादव ने Asked विनोद सिंह की दावेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि काफी समय बाद शंभूगंज को ऐसा उम्मीदवार मिला है, जो क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों से लगातार जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ठाकुर विनोद सिंह की सामाजिक सक्रियता और जनसरोकार को देखते हुए उनकी जीत अभी से सुनिश्चित नजर आ रही है।

अपने घर में कुलदेवी की पूजा अर्चना करते ठाकुर विनोद सिंह

वहीं ठाकुर विनोद सिंह ने कहा कि आम तौर पर लोग चुनाव जीतने के बाद जनता की सेवा करने की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने पिछले 15 वर्षों से शंभूगंज प्रखंड की 19 पंचायतों के लोगों की समस्याओं को उठाकर सेवा करने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 40 हजार से अधिक निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के अभियान से जुड़कर काम किया है। इसके अलावा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड के पदाधिकारियों से संघर्ष कर लोगों को उनका हक दिलाने का प्रयास किया है।

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करते ठाकुर विनोद सिंह

उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। जनता ने मौका दिया तो विकास का काम हवा में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देगा। उन्होंने विकसित गांव और समाज बनाने, युवाओं व महिलाओं के लिए रोजगार और आर्थिक उपार्जन के अवसर बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही।

ठाकुर विनोद सिंह ने किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने, खेतों तक सुरक्षित बिजली व्यवस्था पहुंचाने, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने और जरूरतमंद लोगों को ही आवास योजना का लाभ दिलाने का संकल्प जताया। उन्होंने नशा और शराब की लत से लोगों को दूर करने के लिए गांव-गांव नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

उन्होंने शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, गांवों में बच्चों के लिए खेल मैदान व पार्क, ग्रामीणों के लिए प्रखंड मुख्यालय आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था और शंभूगंज को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए प्रयास करने का भी वादा किया। साथ ही 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले जरूरतमंद महिला-पुरुषों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ घर बैठे दिलाने की व्यवस्था कराने का संकल्प व्यक्त किया। खासकर की नि:सहाय गरीबों और बेसहारा दिव्यांगों को घर जाकर उनका समस्या पूछते हैं और समाधान करने के लिए अग्रसर रहते हैं। 

उनकी दावेदारी के बाद जिला परिषद सदस्य पद के अन्य संभावित प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ने की चर्चा है। वहीं समर्थकों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण ठाकुर विनोद सिंह की उम्मीदवारी चुनाव को दिलचस्प बना सकती है। हालांकि राजनीतिक समीकरण तेज होते देखा ठाकुर विनोद सिंह ने लोगों से अभी धैर्य बनाकर रहने की अपील की है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |