Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : चीनी खाने वालों के लिए क्या बोल दिए मंत्री श्रवण कुमार

 सूरजकांत ,ब्यूरो रिपोर्ट पटना ,बिहार 

चीनी महंगी हुई तो चिंता नहीं, बोले मंत्री, आजकल लोग वैसे भी कम खाते हैं

बिहार में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चीनी के दाम में हुई वृद्धि पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि आजकल लोग वैसे भी चीनी कम खा रहे हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग मधुमेह से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में चीनी की कीमत बढ़ने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा और चिंता की कोई बात नहीं है।

मंत्री ने अपने बयान में कहा कि लोग मिठाई भी कम खाते हैं और आजकल सभी मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। उनके इस बयान का वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

इधर, बिहार के खुदरा बाजार में चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ समय पहले तक चीनी करीब 48 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 64 से 65 रुपये प्रति किलोग्राम या उससे अधिक पहुंच गई है। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है।

खासकर चाय, मिठाई और घरेलू उपयोग में चीनी की जरूरत को देखते हुए उपभोक्ता कीमतों में कमी की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे समय में मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि महंगाई का असर केवल चीनी खाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार में इससे जुड़े कई खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |