Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : किस बैंक से पैसा निकासी कर निकलते ही अधेड़ को कागज की गड्डी थमाकर 20 हजार की ठगी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

बैंक से निकलते ही अधेड़ से 20 हजार की ठगी, कागज की गड्डी थमा भागे ठग

बांका जिले के अमरपुर शहर के डुमरामा स्थित यूको बैंक से रुपये की निकासी कर बाहर निकले एक अधेड़ व्यक्ति से दो शातिर युवकों ने झांसा देकर 20 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को रुपये के बदले पॉलीथीन में डेढ़ लाख रुपये होने का झांसा दिया और कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

डुमरामा वार्ड संख्या तीन निवासी गौरी शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह अपने बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालने यूको बैंक गए थे। बैंक में पहले से मौजूद दो युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की और पूछा कि क्या वह पैसे की निकासी करने आए हैं। उन्होंने हां में जवाब दिया और जरूरी काम के लिए रुपये निकालने की बात कही।

पीड़ित के अनुसार, रुपये निकालकर बैंक से बाहर निकलने के बाद दोनों युवक फिर उनके पास पहुंचे। युवकों ने जरूरी काम का हवाला देते हुए उनसे निकाले गए 20 हजार रुपये मांग लिए। बदले में एक पॉलीथीन थमाते हुए कहा कि इसमें डेढ़ लाख रुपये हैं, जिसे वह फिलहाल अपने पास रख लें। बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने शातिराना अंदाज में उनके 20 हजार रुपये ले लिए और मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद गौरी शर्मा ने पॉलीथीन खोलकर देखा तो उसमें रुपये की आकार की कागज की गड्डियां रखी थीं। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों को दी और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |