Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बिजली गुल होते ही घर में घुसे चोर, 30 भर चांदी के जेवरात समेत नकदी उड़ाई

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर बिहार

बिजली गुल होते ही घर में घुसे चोर, 30 भर चांदी के जेवरात समेत नकदी उड़ाई

भागलपुर जिले के कजरेली थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में बिजली गुल होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 30 भर चांदी के जेवरात, दो हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

गृहस्वामिनी टुशो देवी ने बताया कि बिजली का रिचार्ज खत्म हो जाने के कारण घर के सभी सदस्य रात में छत पर सोने चले गए थे। वहीं, उनकी सास आंगन में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से को खोलकर उसमें रखे करीब 30 भर चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये नकद निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे अन्य सामान पर भी हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे आए तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और बक्से से जेवरात व नकदी गायब थी। इसके बाद घटना की जानकारी कजरेली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |